चेकिंग अभियान में 70 बेटिकट धराये फोटो नं. 7 कैप्सन-रेलवे में चेकिंग अभियान चलाते कटिहार. सीनियर डीसीएम पवन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को कटिहार स्टेशन सहित कटिहार-कुमेदपुर एवं कुमेदपुर-आजमनगर रेलखंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत प्लेटफार्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन एवं अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध हॉकरों में हड़कंप मच गया. लोगों ने टिकट खरीद कर यात्रा करना मुनासिब समझा. टिकट खरीद कर यात्रा करने का बार-बार अनाउंसमेंट कराया गया. जबकि अवैध हॉकर जिसमें रेल नीर बोतल बंद पानी की बजाय अन्य लोकल ब्रांड का पानी बेच रहे थे. वे इस अभियान के चलते अपना सामान प्लेटफार्म पर छोड़ कर भागने में सफल हो गये. इस अभियान के दौरान 70 बिना टिकट यात्री पकड़ाये. जबकि 02 अवैध हॉकर भी धराये हैं. इस अभियान में सीसीएमआइ जितेंद्र सिंह, सीटीटीआइ आरपी सिंह सहित दर्जनों टीटीई, आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी एवं आरपीएफ के जवान शामिल थे. कहते हैं सीनियर डीसीएम——————सीनियर डीसीएम श्री कुमार ने बताया कि बिना टिकट पकड़े गये रेल यात्री एवं बिना बुकिंग के सामान आदि के विरुद्ध जुर्माना किया जायेगा. जुर्माना अदा नहीं करने पर जेल भेजा जायेगा.
चेकिंग अभियान में 70 बेटिकट धराये
चेकिंग अभियान में 70 बेटिकट धराये फोटो नं. 7 कैप्सन-रेलवे में चेकिंग अभियान चलाते कटिहार. सीनियर डीसीएम पवन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को कटिहार स्टेशन सहित कटिहार-कुमेदपुर एवं कुमेदपुर-आजमनगर रेलखंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत प्लेटफार्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन एवं अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट यात्रियों […]
