बढ़ते ठंड व कोहरे की कहर से लोग हलकान

बढ़ते ठंड व कोहरे की कहर से लोग हलकान कटिहार. बढ़ते ठंड व कोहरे की कहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दोपहर में हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिलती है लेकिन संध्या से फिर ठंड का कहर जारी हो जाता है. सर्द पछुआ हवा चलने के कारण लोग शाम से ही […]

बढ़ते ठंड व कोहरे की कहर से लोग हलकान कटिहार. बढ़ते ठंड व कोहरे की कहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दोपहर में हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिलती है लेकिन संध्या से फिर ठंड का कहर जारी हो जाता है. सर्द पछुआ हवा चलने के कारण लोग शाम से ही अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं. वहीं रात्रि में घना कोहरा छाने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. यह कोहरा सुबह के दस बजे तक बना रहता है. कोहरा के कारण मजदूरी करने वाले रिक्शा, ठेला चलाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कोहरा के कारण ये लोग रिक्शा, ठेला एक जगह लगा कर कोहरा छंटने की आस देखते रहते हैं. निगम क्षेत्र में अब तक प्रशासनिक व निगम प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. शहर के एफसीआइ चौक, झुलनिया चौक, हवाई अड्डा चौक, शिव मंदिर चौक, दुर्गास्थान चौक इत्यादि इलाके में मजदूरों का जमावड़ा सुबह और शाम में रहता है, लेकिन अब तक इन जगहों पर अलाव की एक लकड़ी भी इन लोगों को प्राप्त नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >