गरीबों के बीच कंबल का वितरण

गरीबों के बीच कंबल का वितरण फोटो संख्या-5 कैप्सन-कंबल का वितरण करते डीएम ललन जी व रेडक्रांस के लोग. प्रतिनिधि, डंडखोरा डीएम ललन जी ने प्रखंड परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कटिहार के द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल को गरीब व जरूरतमंदों के बीच बांटा. करीब 80 परिवारों के बीच नि:शुल्क कंबल का […]

गरीबों के बीच कंबल का वितरण फोटो संख्या-5 कैप्सन-कंबल का वितरण करते डीएम ललन जी व रेडक्रांस के लोग. प्रतिनिधि, डंडखोरा डीएम ललन जी ने प्रखंड परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कटिहार के द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल को गरीब व जरूरतमंदों के बीच बांटा. करीब 80 परिवारों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया. डीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती ठंड में रेडक्रॉस सोसाइटी ने कंबल वितरण कर एक बेहतर कार्य किया है. सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल चमरिया ने कहा कि इस ठंड में एक हजार परिवारों के बीच कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है. आठ जनवरी को सोसाइटी के द्वारा हड्डी की जांच अत्याधुनिक मशीन से किया जायेगा. संस्था के सचिव डॉ रंजना झा ने कहा कि सोसाइटी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है. कार्यालय सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि मझेली में 50, फुलहारा पंचायत में 80 परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. मौके पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे, उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, चेंबर अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी, विनोद अग्रवाल, आलोक सिन्हा, देवराज शर्मा, जगदीश साह, प्रो श्याम नारायण पोद्दार, अमित वर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >