पश्चिम बंगाल से मालवाहक ऑटो से लायी जा रही 512 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से मालवाहक ऑटो से लायी जा रही 512 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर बलरामुर पुलिस ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे मल्लिकपुर चेक पोस्ट के समीप उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक मालवाहक ऑटो में बड़े बक्सा में छुपाकर बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे विभिन्न ब्रांडों की 512 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बलरामपुर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब की खेप बिहार क्षेत्र में आ रही है. प्रशिक्षु पुअनि सुषमा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस मल्लिकपुर चेक पोस्ट पर चौकन्नी थी. पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे मालवाहक ऑटो को शक के आधार पर रोका गया. तलाशी के दौरान वाहन से 512 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने पूर्णिया जिला निवासी नूर मुहम्मद, पिता शफीक आलम, बेलगाछी, थाना अमौर, जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को मद्य निषेध अधिनियम के तहत कागजी प्रक्रिया पूरा कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >