मैट्रिक परीक्षा : एच्छिक विषय की परीक्षा में 507 परीक्षार्थी सम्मिलित

जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा मनिहारी व बारसोई अनुमंडल में स्थित 55 परीक्षा केंद्र में 19 पर मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा के सातवे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में एच्छिक विषय की परीक्षा ली गयी

कटिहार.

जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा मनिहारी व बारसोई अनुमंडल में स्थित 55 परीक्षा केंद्र में 19 पर मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा के सातवे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में एच्छिक विषय की परीक्षा ली गयी. दोनों पालियों में कुल 523 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. जिसमें 507 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जबकि 16 परीक्षार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात दिखे. परीक्षा के सातवें दिन भी निगरानी अत्यधिक रहने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल करने का मौका नहीं मिला. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तैनात नोडल पदाधिकारी ने भी कुछ परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा भी लिया. उन्होंने परीक्षा संचालन पर संतोष जताया है. इस बीच परीक्षा समाप्ति के बाद समाहरणालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय भवन में वज्रगृह में उत्तर पुस्तिका का बार कोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी जारी रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा ली गयी है. हालांकि मैट्रिक परीक्षा में शामिल अधिकांश परीक्षार्थियों की परीक्षा सोमवार को ही समाप्त हो गयी है. शिक्षा विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली 189 में से 183 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली में छह परीक्षार्थी ऐच्छिक विषय की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए. जबकि दूसरी पाली में 334 में से 324 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस पाली में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >