पुलिस के एक दिन की कार्रवाई में 49 आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के एक दिन की कार्रवाई में 49 आरोपित गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने एक दिन की कार्रवाई में 49 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शनिवार को गिरफ्तार किये गये कुल अभियुक्त की संख्या 49 है. जिसमें कांडों में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 24 अजमानतीय वारंट में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 15 तथा जमानतीय वारंट में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 10 है. हत्या के कांड में कुल चार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपित, हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब के कांड में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर 24 लीटर देसी शराब तथा 10.36 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 5.96 लाख रुपया जुर्माना राशि वसूल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >