पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब मामले में 47 गिरफ्तार

पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब मामले में 47 गिरफ्तार

कटिहार जिले में होली शांति व सौहार्दपूर्ण तथा नशा मुक्त वातावरण में संपन्न कराने की कवायद को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला पुलिस की छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है.जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 47 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताते चले कि एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब तस्करों के विरुद्ध सघन कार्रवाई जारी है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच शराबी, हसनगंज थाना पुलिस ने 8 तथा कुरसेला थाना पुलिस ने नौ लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. शराब के एक तस्कर को 60 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इसके अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी पुलिस की कार्रवाई में शराब तस्करों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए उसे न्याय हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >