40 छात्र- छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक परिभ्रमण

40 छात्र- छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक परिभ्रमण

अमदाबाद प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद के 40 छात्र- छात्राओं को शनिवार को परिभ्रमण कराया गया. प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना अंतर्गत शिक्षा का अधिकार शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत विद्यालय के कुल 40 छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण कराया. छात्र-छात्राओं को गोगा बिल झील, मनिहारी पीर दरगाह, कटिहार कोर्ट परीसर, मेडिकल काॅलेज कटिहार सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण कराया गया. निगरानी के लिए सहायक शिक्षक शिव दर्शन, छोटू कुमार तांती, शिक्षिका अमीना परवीन, रसोईया रूबी देवी भी शामिल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >