कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों के 40 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निवारण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया. सर्वाधिक मामले राजस्व व भूमि सुधार विभाग से संबंधित प्राप्त हुए. जिनकी संख्या लगभग 17 थी. इन मामलों में मुख्य रूप से भूमि मापी, मुआवजा वितरण, भूमि अतिक्रमण मुक्ति, भूदान, अवैध कब्जा मुक्ति, नामांतरण, वासगीत पर्चा निर्गमन तथा एसीपी का लाभ उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन शामिल थे. एसडीओ कटिहार व बारसोई से संबंधित 12, सिविल सर्जन से संबंधित दो, रोजगार, नजारत, डीएफओ, एफसीडीके, सामान्य प्रशाखा, डीईओ, डीएओ, आरडब्ल्यूडी के एक-एक मामलों सहित अन्य विभागीय मामलों की भी सुनवाई की गयी. डीएम ने सुनवाई के दौरान कई आवेदकों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया. शेष सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त मामलों का निस्तारण करते हुए जिला मुख्यालय को नियमित प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे. इस जनता दरबार में डीएम के साथ-साथ, अपर समाहर्ता पीजीआरओ, जिला पंचायत पदाधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीएम के जनता दरबार में 40 लोगों ने लगायी न्याय की गुहार
डीएम के जनता दरबार में 40 लोगों ने लगायी न्याय की गुहार
