339 लीटर शराब के साथ 33 शराब मामले में गिरफ्तार

339 लीटर शराब के साथ 33 शराब मामले में गिरफ्तार

कटिहार होली के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध एक दिन की सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान में शराब से जुड़े विभिन्न मामलों में कुल 33 लोगों को गिरफ्तार कर 339 लीटर शराब को बरामद किया गया है. पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर होली के मद्देनजर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री व परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गयी. कई स्थानों से देसी व विदेशी शराब की खेप भी बरामद की गई है.अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली. जांच के क्रम में शराब ले जा रहे वाहन भी जब्त किया गया है. इस कार्रवाई में 104 लीटर देसी शराब तथा 235 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पोठिया थाना में चार, मुफस्सिल थाना में तीन, सेमापुर थाना से दो आरोपित को शराब पीने में गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >