आबादपुर. कृष्ण दोल पूर्णिमा के मौके पर बारसोई प्रखंड के आबादपुर पंचायत स्थित ब्राह्मण टोला ग्राम में स्थानीय श्री श्री राधा रमण कमिटि के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकिर्तन कार्यक्रम बुधवार की सुबह कलश विसर्जन के साथ ही संपन्न हो गया. गौरतलब हो कि शनिवार की संध्या कलश स्थापित कर इस 24 प्रहर यज्ञानुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इस संबंध में आयोजन कमिटि सदस्य मिहिर मुखर्जी ने बताया 10 इस 59 वेंं संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध संकीर्तन मंडलियों के द्वारा मनमोहक व हृदय विचारक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. गोरतलब हो कि तीनों दिन आयोजन स्थल में हरे-राम, हरे-कृष्ण मंत्र की जाप से यहां भक्तगण लगातार मंत्रमुग्ध होते देखे गये. यज्ञ कमिटि के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई. संकिर्तन के सफल आयोजन में हरि नारायण दास, नारायण पांडेय, सनातन राय, मनोज दास, दुभा दास, कृष्ण राय, बोलाई राय, अमित राय, संजय मुखर्जी, श्याम चंद्र दास, प्रभात डे, विनय राय, चैतू दास, यादव राय, सिकु राय आदि अपना मुख्य योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
