KATIHAR नीट-यूजी परीक्षा: शहर के सात केंद्रों पर 2452 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, कदाचार मुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) आज रविवार को अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जायेगी.
कटिहार से राजकिशोर की रिपोर्ट :
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) आज रविवार को अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जायेगी. दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्हें प्रतिपूरक समय आवंटित किया गया है. अभ्यर्थी पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते है. परीक्षा को लेकर शहर मे सात परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिसमें 2452 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात किया गया है. साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर में जैमर, सीसीटीवी लगाने के साथ-साथ वीडियोग्राफी कराने की भी व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश में एनटीए द्वारा परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गयी है कटिहार अनुमंडल अंतर्गत सात परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है. जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में 480 अभ्यर्थी शामिल होंगे. जबकि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में 480, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय मिरचाईबाड़ी 480, प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में 360, प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में 240, महेश्वरी एकेडमी में 240 एवं प्लस टू उच्च विद्यालय, बीएमपी सात में 172 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे.