जिले में चल रहा किराये के मकान में 165 पंचायत कृषि कार्यालय

जिले में चल रहा किराये के मकान में 165 पंचायत कृषि कार्यालय

बीएओ को पंचायत कृषि कार्यालय का किराया भुगतान विपत्र जमा करने का निर्देश कटिहार जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को तीन मई को एक पत्र लिखकर वर्ष 2025-26 अंतर्गत पंचायत कृषि कार्यालय का किराया भुगतान विपत्र समर्पित करने को लेकर जमा करने का निर्देश दिया है. जारी पत्र में बताया है कि जिला अंतर्गत कुल 165 पंचायत कृषि कार्यालय किराये के भवन में संचालित है. किराये के भवन में संचालित पंचायत कृषि कार्यालय का किराया भुगतान के लिए स्वीकृति प्राप्त है. विदित हो कि विगत वर्षों में इनलोगों द्वारा भुगतान के लिए विपत्र ससमय समर्पित नहीं करने के कारण अंतिम क्षणों में भुगतान किया गया. जिसमें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. इसके लिए अपने-अपने प्रखंड के पंचायत कृषि कार्यालय का किराया भुगतान विपत्र प्रपत्र एक और दो में प्राप्त कर समेकित रूप में प्रतिमाह पांच तक जिला कृषि कार्यालय में हार्ड कॉपी समपित करें. साथ ही नियमित रूप से पंचायत कृषि कार्यालय का निरीक्षण भी सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >