विधानसभा चुनाव: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 161 अधिकारी व कर्मियों से स्पष्टीकरण, वेतन पर रोक

विधानसभा चुनाव: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 161 अधिकारी व कर्मियों से स्पष्टीकरण, वेतन पर रोक

कटिहार बिहार विधान सभा निर्वाचन के निमित्त प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारी के रूप में करते हुए दिनांक 09-10-2025 तक को प्रथम प्रशिक्षण कराया गया. उक्त प्रशिक्षण जिन-जिन पदाधिकारी अनुपस्थित रहे है. उन सभी पदाधिकरियों से स्पष्टीकरण पूछा गया तथा वेतन बंद करने का भी आदेश जिला पदाधिकारी के स्तर से दिया गया. कुल 161 प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों पर इस तरह की कार्रवाई की गयी है. इधर कार्णिक कोषांग की ओर से जानकारी दी गयी है कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में निर्वाचन कार्यों से विमुक्त होने के लिए अस्वस्थता का आधार बनाकर अनेकों आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे है. उक्त कर्मियों का स्वास्थ्य जांचोपरांत गंभीर किस्म की बीमारी अथवा अक्षमता की स्थिति में ही कर्मियों को निर्वाचन कार्य से मुक्त किया जा सकता है. वैसे अस्वस्थ कर्मी आवेदन तथा प्रथम नियुक्ति पत्र के साथ मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होंगे तथा दिनांक 18-10-2025 को पूर्वाह्न 10:00 से अस्पताल कटिहार में मेडिकल बोर्ड द्वारा अस्वस्थ्य कार्मिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >