टिकट बुकिंग में तिरुपति एजेंसी के फर्जीवाड़ा का खुलासा, धराया

कटिहार : आरपीएफ ने मंगलवार की शाम को शहर के बाटा चौक स्थित एक ट्रेभल्स एजेंसी में छापेमारी कर संचालक सहित एक अन्य आरोपित को हिरासत लिया है. इस क्रम में आरपीएफ ने एजेंसी संचालक की लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर संचालित ट्रेभल्स एजेंसी को भी सील कर दिया है. ज्ञातव्य हो कि रेलवे में टिकट […]

कटिहार : आरपीएफ ने मंगलवार की शाम को शहर के बाटा चौक स्थित एक ट्रेभल्स एजेंसी में छापेमारी कर संचालक सहित एक अन्य आरोपित को हिरासत लिया है. इस क्रम में आरपीएफ ने एजेंसी संचालक की लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर संचालित ट्रेभल्स एजेंसी को भी सील कर दिया है.

ज्ञातव्य हो कि रेलवे में टिकट फर्जीवाड़ा का एक बड़ा खुलासा दिल्ली में बीते एक माह पूर्व हुआ था. जिसकी जांच में जुटी स्पेशल टीम ने बिहार के भी कई क्षेत्रों में छापेमारी की थी.
साथ ही जांच के क्रम में विशेष टीम को यह जानकारी मिली कि संभवत: टिकट फर्जीवाड़ा का फंडिग आतंकी संगठन के लिए भी हो रहा है. जिसके बाद रेलवे अलर्ट मोड में आ गयी. वैसे लोगों की पहचान में जुट गयी जो फर्जी टिकट सहित अन्य मामलों में रेलवे को चूना लगाकर लोगों से चांदी काट रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आइआरसीटी ने आरक्षित, अनारक्षित टिकट बुकिंग को लेकर हर एक रेलवे स्टेशन पर एक टिकट बुकिंग केंद्र खोलने को लेकर एजेंसी बहाल कर रखी है. शहर के ड्राइवर टोला स्थित कटिहार रेलवे स्टेशन के लिए रिजनल सर्विस प्रोभाइडर के रूप में तिरूपति ट्रेभल्स एजेंसी को आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट कमीशन के तौर पर बेचने को लेकर बहाल किया था.
फर्जी टिकटिंग को लेकर रेलवे इधर जांच में जुटी थी कि उसी क्रम में तिरूपति ट्रेभल्स एजेंसी पर भी रेलवे को शक हुआ. जिसके आधार पर आरपीएफ निरीक्षक अनुप तिवारी के नेतृत्व में आरपीएफ बलों ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक बाजार में छापेमारी की. जिस क्रम में आरपीएफ ने वहां रखे लैपटॉप की जांच की तथा संचालक राम किशोर पासवान सहित एक अन्य कर्मी के मोबाइल जब्त कर उसकी जांच में जुट गयी.
जिस क्रम में ट्रेभल्स एजेंसी संचालक की ओर से रेलवे को लाखों का चूना लगाने को लेकर आरपीएफ ने आरोपित संचालक राम किशोर पासवान को हिरासत कर लैपटॉप व मोबाइल जब्त कर लिया साथ उसके ट्रैभल्स ऐजेंसी को भी सील कर दिया है.
रामप्रवेश अपने आइडी से करने लगा था टिकट बुकिंग : आइआरसीटी सभी रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग को लेकर अपने नियम के आधार पर एजेंसी बहाल कर रखी है. आइआरसीटीसी ने तिरूपति ट्रैवल्स एजेंसी को आरक्षित टिकट बुकिंग की एजेंसी दी है.
जिसे लेकर कमीशन पर तिरूपति ट्रेवल्स एजेंसी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग करते आ रहा था. लेकिन इससे एजेंसी संचालक को सिर्फ कमीशन ही मिलती थी. संचालक मोटी कमायी करने को लेकर आइआरसीटीसी के आइडी पर टिकट बुकिंग करना कम कर दिया.
ऐसे लगाता था चूना
रेलवे अधिकांश कार्य बहाल एजेंसी आइआरसीटीसी के माध्यम से कराते आ रही है. आइआरसीटीसी की बहाल ऐजेंसी अपनी ट्रैवल्स एजेंसी से टिकट पंद्रह मिनट बाद के बाद टिकट बुकिंग करना शुरू करता है.
जिस क्रम में संभवत: आरक्षित टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. जिसे लेकर तिरूपति ट्रैवल्स एजेंसी ने अपने ही आइडी पर टिकट आरक्षित कर रेलवे को चूना लगाना शुरू कर दिया. वह आइआरसीटीसी के आइडी छोड़ अपने आइडी से दिन में कई टिकट बुकिंग करना शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >