प्रेमी संग शिक्षिका फरार, पति ने दर्ज कराया मुकदमा

बारसोई : बारसोई थाना अंतर्गत प्रेमी संग शिक्षिका के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर शिक्षिका के पति ने बारसोई थाने में पश्चिम बंगाल के युवक पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. फरार शिक्षिका बारसोई प्रखंड के शिकारपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बाजेदोगज में वर्ष 2007 से शिक्षिका के […]

बारसोई : बारसोई थाना अंतर्गत प्रेमी संग शिक्षिका के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर शिक्षिका के पति ने बारसोई थाने में पश्चिम बंगाल के युवक पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

फरार शिक्षिका बारसोई प्रखंड के शिकारपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बाजेदोगज में वर्ष 2007 से शिक्षिका के रूप में नियोजित है. बारसोई थाना में दिये आवेदन के अनुसार बारसोई निवासी पीड़ित पति भूपेश चंद्र दास ने कहा है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी आजमनगर थाने के सालमारी ओपी अंतर्गत मदनपुर गांव में रविंद्र नाथ दास की पुत्री सोमा कुमारी दास के साथ हुआ था.
जिससे उनका एक 14 वर्षीय पुत्र भी है. जो पश्चिम बंगाल के मालदा जिला स्थित रतवा थाना अंतर्गत हॉली एंजल शामशी में रहकर वर्ग 9 में पढ़ाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि उनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीत रहा था. 8 सितंबर को वह अपने पुत्र को विद्यालय के हॉस्टल में छोड़ने गया और शाम में लौटकर घर आया तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी.
पत्नी को पास पड़ोस व सगे संबंधियों के यहां भी खोजबीन की गयी, परंतु कुछ पता नहीं चला. घर में देखा तो अलमीरा में रखे नकद दो लाख 60 हजार रुपये, 25 भर सोने के आभूषण, पत्नी का बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, साड़ी, कपड़ा व अन्य जरूरी कागजात घर से गायब थे. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा जिला स्थित रतवा थाना अंतर्गत नाजीरपुर गांव के विश्वजीत प्रमाणिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके द्वारा गलत उद्देश्य से अथवा अनैतिक अापराधिक कार्य के लिए पत्नी का अपहरण कर लिया गया है.
उन्होंने कहा कि आरोपित के घर जाकर पूछताछ करने पर उनकी मां व भाई समीर प्रमाणिक द्वारा उनके साथ गाली-ग्लौज की गयी व धमकी दी गयी. कहा गया है कि जो करना है जाकर करो. पर यहां से चले जाओ. उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर बारसोई थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >