अलग-जगहों पर दो युवकों ने खाया विषाक्त पदार्थ, भर्ती

कटिहार : दो अलग-अलग मामले में दो युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर इलाज आरंभ कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार डहेरिया निवासी सुनील कुमार एवं लाल कोठी निवासी […]

कटिहार : दो अलग-अलग मामले में दो युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर इलाज आरंभ कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार डहेरिया निवासी सुनील कुमार एवं लाल कोठी निवासी अनुज कुमार ने पारिवारिक क्लेश में सोमवार को जहर खा लिया.

जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सक ने इलाज के क्रम में बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से दोनों की स्थिति बिगड़ी है. इस बात की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है. दोनों के शरीर को वॉश कर जहर निकाल दिया गया है. जिससे दोनों की जान खतरे से बाहर है. घटना बाबत पुलिस मामले की जांच में जुटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >