फसल काटने को लेकर दो गुटो में विवाद, पीड़ित पक्ष ने लगायी गुहार

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गढभेली में फसल काटने को लेकर एक गुट के दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसमें एक पक्ष के लोगों को पीटकर घायल कर दिया. पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़भेली निवासी नूर मोहम्मद को सूबह सूचना मिली की उसके […]

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गढभेली में फसल काटने को लेकर एक गुट के दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसमें एक पक्ष के लोगों को पीटकर घायल कर दिया. पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़भेली निवासी नूर मोहम्मद को सूबह सूचना मिली की उसके खेत में लगे फसल को मो हजरत, मो मुख्तार काट रहा है. इस बात पर जब में खेत पर पहुंचकर उसका विरोध किया तो आरोपित पक्ष ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यह खेत उसका है तो वह फसल काटेंगे.
इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा तथा आरोपित पक्ष के लोगों ने उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए वहां से खदेड़ दिया साथ ही बोला कि दोबारा अगर इस खेत पर आओगे तो जान से जाओगे. इस बात पर पीड़ित नूर मोहम्मद मुफस्सिल थाना पहुंचा तथा थाने में लिखित आवेदन देते हुए शिकायत की. पीड़ित के लिखित आवेदन पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

मनसाही के दो पंचायतों में 72 घंटे से बिजली ठप: दर्जनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार, शिविर कार्य प्रभावित, शाम तक आपूर्ति न होने पर NH-131A जाम करने की चेतावनी

बारसोई रेलवे स्टेशन पर RPF और उत्पाद विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट के पास लावारिस बैगों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

डीएस कॉलेज कटिहार में बीएड पाठ्यक्रम पर मंडराया संकट: बिना शिक्षकों के पांच विषयों की बांटी जा रही डिग्री, विवि प्रशासन की उदासीनता से मान्यता रद्द होने की कगार पर

शिलान्यास के दो साल बाद भी अधर में लटकी अमदाबाद-बंगाल सीमा सड़क: डेडलाइन बीते डेढ़ वर्ष हुए पूरे, महानंदा घाट जाने वाले राहगीर व सब्जी व्यवसायी बेहाल

यह भी पढ़ें >