शिक्षक से हथियार के बल पर 10 हजार रुपये लूटे

फलका : फलका थाना क्षेत्र के टेलघी चौक एव चोचला मोड़ के बीच स्टेट हाइवे 77 पर गुरुवार की सुबह करीब 6:45 बजे प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का दस हजार रूपये व मोबाइल अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर छिनतई करने का मामला घटित हुआ है. इसको लेकर पीड़ित प्राथमिक विद्यालय चोचला के […]

फलका : फलका थाना क्षेत्र के टेलघी चौक एव चोचला मोड़ के बीच स्टेट हाइवे 77 पर गुरुवार की सुबह करीब 6:45 बजे प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का दस हजार रूपये व मोबाइल अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर छिनतई करने का मामला घटित हुआ है.

इसको लेकर पीड़ित प्राथमिक विद्यालय चोचला के प्रधानाध्यापक हरि मंडल ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का गुहार लगाया है. आवेदन में कहा है कि बुधवार की सुबह अपने आवास पोठिया से विद्यालय जा रहा था कि तेलंगी व चोचला के बीच में पूर्व से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दस हजार रुपये नगद व मोबाइल लूट लिया.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने पीड़ित शिक्षक के आवेदन पर मामला दर्ज कर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध सघन छापेमारी शुरू कर दी है. इधर प्रभारी प्रधानाध्यपक हरि मंडल से अज्ञात अपराधियों द्वारा छिनतई का घटना करने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश साह एवं प्रखंड के सभी शिक्षकों ने कड़ी निंदा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >