सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, EC ने जारी किया नोटिस, जवाब देने के लिए मिला 24 घंटे का वक्त

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिये मतदान करने की अपील करने के कारण कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया. चुनाव आयोग ने कहा कि सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के लिये लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया […]

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिये मतदान करने की अपील करने के कारण कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया. चुनाव आयोग ने कहा कि सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के लिये लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है.

चुनाव आयोग ने कहा कि सिद्धू ने राजनीतिक प्रचार के लिये धार्मिक संदर्भों के जिक्र पर उच्चतम न्यायालय की रोक की भी अवहेलना की है. कांग्रेस नेता को नोटिस का जवाब देने के लिये 24 घंटे का समय दिया गया है. सिद्धू के खिलाफ उक्त टिप्पणी को लेकर बिहार के कटिहार में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >