ई रिक्शा से 123 लीटर शराब बरामद

ई रिक्शा से 123 लीटर शराब बरामद

कटिहार एसपी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक ई रिक्शा से कुल 123 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार शराब विक्रेता व तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करती आ रही है. शराब तस्कर की इनपुट मिली. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बलरामपुर पुलिस ने बजर गांव चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एक संदिग्ध ई रिक्शा चालक को रोका. जब पुलिस ने उसके गाड़ी की तलाशी लेने लगी तो, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. चेकिंग में गाड़ी से विभिन्न ब्रांड के 123 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के आधार पर स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर करवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >