– गोताखोर के प्रयास से शव बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा – परिजनो का रो-रोकर हुआ बुरा हाल – फल बेचने माघ पूर्णिमा से था काढागोला घाट पर बरारी काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से रूपौली के एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. स्थानीय घाट मालिक के गोताखोर संजय महलदार के प्रयास से शव को बाहर निकाला गया. शव बाहर निकलते हीं परिजनों के क्रंदन से कोहराम मच गया. बरारी थाना के पुअनि छोटू कुमार, अभिषेक कुमार, सज्जन कुमार दलबल पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिला के रूपौली प्रखंड के कौशकीपुर सिमरा गांव वार्ड तीन के निवासी स्व अखिलेश मंडल व लक्ष्मी देवी का सबसे छोटा पुत्र कन्हैया कुमार मंडल उम्र 12 वर्ष अपने मां के साथ काढगोला माघ पूर्णिमा मेला में फल बेचने की दुकान लगाया था. गुरुवार को कन्हैया दुकान छोड़कर गंगा स्थान करने स्पर संख्या 8 के पास चला गया. स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया. उसे डूबते देख दूसरी बच्ची ने देखा शोर किया तो लोग खोजने लगे नहीं मिला. प्रशासन को सूचना मिलते हीं राजस्व कर्मचारी मिथुन कुमार एवं थाना की पुलिस एवं घाट मालिक संजय यादव अपने निजी गोताखोर संजय महलदार को साथ लेकर घाट पर पहुंचे. मृतक का मामा सीको मंडल, भाई सोनू मंडल, चाचा अमीत मंडल घाट पहुंचे. शव बाहर निकलते हीं परिजनो का को रो-रोकर बुर हाल हुआ. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर विनोद चौकीदार के साथ शव को पोस्टमार्टम में भेजा. तीन भाई एवं चार बहन में सबसे छोटा कन्हैया की मौत से पूरा परिवार सदमे में था. कौशकीपुर सिमरा के मुखिया विनोद मंडल ने बताया कि काफी गरीब परिवार है. फल बेच कर परिवार का भरण पोषण करता है. आपदा विभाग से सहायता राशि देने की अपील की. काढागोला घाट पर सहयोग में संजय यादव, अंचल कर्मी पुलिस अधिकारी एवं दक्षिण भण्डारतल के जनप्रतिनिधि लगे रहे. मृतक के परिवार ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरारी लाकर चिकित्सक से जांच कर मृत घोषित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
