बैंक कर्मियों की हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित

कटिहार : भारतीय बैंक संघ के आह्वान पर बैंक कर्मियों के वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी जिले के सरकारी व गैर सरकारी बैंक में ताला लटका रहा. लगातार दो दिन बैंक बंद रहने की वजह से लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. अधिकांश एटीएम भी खाली […]

कटिहार : भारतीय बैंक संघ के आह्वान पर बैंक कर्मियों के वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी जिले के सरकारी व गैर सरकारी बैंक में ताला लटका रहा. लगातार दो दिन बैंक बंद रहने की वजह से लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. अधिकांश एटीएम भी खाली पड़ा हुआ था.

बैंक बंद रहने की वजह से लोग एटीएम में जा रहे थे. पर वहां भी लोगों को निराशा हाथ लग रही थी. दो दिवसीय इस सांकेतिक हड़ताल की वजह अबतक 200 करोड़ से अधिक का कारोबार भी प्रभावित हुआ है. इस बीच हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने मिरचाईबाड़ी स्थित स्टेट बैंक के मुख्य शाखा परिसर में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन भी किया. उल्लेखनीय है कि वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल गुरुवार को सम्पन्न हो गया.

बैंक कर्मियों के हड़ताल की वजह से बाजार पर भी असर पड़ा है. आम दिनों की तुलना में शहर के प्रमुख बाजारों में चहल पहल कम रहा. इधर दो दिवसीय सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक कर्मियों के हड़ताल के दूसरे व अंतिम दिन मिरचाईबाड़ी स्थित स्टेट बैंक के मुख्य शाखा परिसर में धरना का आयोजन किया गया. धरना में बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने शामिल होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. अगर इस दो दिवसीय हड़ताल पर सरकार बैंक कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में भारतीय बैंक संघ के आह्वान पर निर्णायक संघर्ष किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >