बादल की तेज गर्जना से एक व्यक्ति की मौत

अमदाबाद : प्रखंड के उत्तर अमदाबाद पंचायत के मायामारी गांव में घट्टा गरजन की तेज कड़कड़ाहट आवाज से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंसा की मौत हो गयी है. उत्तरी अमदाबाद पंचायत के मायामारी गांव के बीबी कैलो ने कहा कि अपने पति शेख इसराफुल […]

अमदाबाद : प्रखंड के उत्तर अमदाबाद पंचायत के मायामारी गांव में घट्टा गरजन की तेज कड़कड़ाहट आवाज से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंसा की मौत हो गयी है. उत्तरी अमदाबाद पंचायत के मायामारी गांव के बीबी कैलो ने कहा कि अपने पति शेख इसराफुल के साथ खेत जा रही थे. इसी बीच हवा के साथ बारिश आ गयी एवं काफी तेज घटा गरजने लगा. घटा गरजन से मेरे पति को सीने में तेज दर्द होने लगी. तब मैं अपने पति को लेकर गांव की ओर तेजी से भागी. गांव के पास जाते-जाते मेरे पति बेहोश हो गये. तुरंत अपने पति को ग्रामीणों के सहयोग से लेकर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अमदाबाद ले गयी. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. उधर बैरिया पंचायत के शेख गनौरी पिता शेख रूद्दी ने कहा कि मेरा भैंसा दरवाजे पर बंधा हुआ था कि ठनका गिरने से मेरा भैंसा की मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर अंचलाधिकारी को लिखित जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >