गंगा नदी में नहाने गयी बच्ची की डूबने से मौत

मृत बच्ची बेगूसराय की रहने वाली थी, आयी थी नानी के घर मनिहारी : थाना क्षेत्र के सिंगल टोला गंगा घाट पर सात वर्षीया बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. बच्ची प्रेमी कुमारी अपने नाना लूरिक महतो के यहां अपने माता-पिता के साथ मारा लाइन आयी थी. वह मलहीपुर बिनटोली, थाना चकिया, जिला बेगूसराय […]

मृत बच्ची बेगूसराय की रहने वाली थी, आयी थी नानी के घर

मनिहारी : थाना क्षेत्र के सिंगल टोला गंगा घाट पर सात वर्षीया बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. बच्ची प्रेमी कुमारी अपने नाना लूरिक महतो के यहां अपने माता-पिता के साथ मारा लाइन आयी थी. वह मलहीपुर बिनटोली, थाना चकिया, जिला बेगूसराय की रहने वाली थी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृत बच्ची के पिता हरेराम निषाद ने बताया कि तीन दिन पहले हम अपने ससुराल मारा लाइन आये थे. मंगलवार को बच्चों के साथ वह स्नान करने आयी थी. नहाने के क्रम में वह डूब गयी थी. बुधवार सुबह उसका शव मिला. इस घटना के बाद बच्ची के नाना लूरिक महतो, माता बिमली महतो, पिता हरेराम निषाद, मौसा मानिक महतो सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना मिलने पर सीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे. सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >