फलका-कोढ़ा मार्ग पर गिरियामा चौक समीप से हुई गिरफ्तारी
कई थानाें की पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी, कट्टा भी बरामद
फलका : फलका थाना क्षेत्र के फलका- कोढ़ा मार्ग में गिरियामा चौक के समीप पटवारी टोला में शराब पीते हुए अपराध की घटना का योजना बना रहे चार अपराधियों को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. इस छापेमारी का नेतृत्व कोढ़ा सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान कर रहे थे. फलका सहित कोढ़ा और पोठिया ओपी पुलिस संयुक्त छापेमारी में शामिल थी. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर चारों अपराधियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को फलका -कोढ़ा सड़क में गिरयामा चौक के पटवारी टोला में शराब पीते हुए अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार जिले के कुल चार अपराधी अपराध का योजना बना रहे थे. संभवतः क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे.
जिसे मौके पर ही पुलिस ने धर दबोचा. मामले में फलका थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिरयामा चौक के निकट पटवारी टोला में अलग-अलग जिले के चार अपराधी शराब सेवन करते हुए अपराध की योजना बना रहे हैं. गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच कर मुकेश कुमार यादव ग्राम रहटा को देसी कट्टा व अमरेंद्र कुमार यादव ग्राम बजराहा थाना धमदाहा जिला पूर्णिया, दिवाकर यादव ग्राम पकड़िया थाना फलका तथा इसी कुमार यादव ग्राम खेरिया थाना खरीक जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया है. सभी अपराधी से गहन पूछताछ की गयी. चारों आरोपी के विरुद्ध शराब सेवन, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया.
