नगर थाने में ही पीड़िता के परिजनों ने आरोपित की जमकर कर दी धुनाई

कटिहार : मनसाही थाना क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के हरीप्रसाद गांव से अपहृत नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मनसाही थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालाहार से बरामद कर लिया. मनसाही थाना पुलिस पीड़िता व आरोपित को बरामद कर बुधवार को नगर थाना लेकर पहुंची. इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन भी नगर थाने पहुंचे […]

कटिहार : मनसाही थाना क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के हरीप्रसाद गांव से अपहृत नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मनसाही थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालाहार से बरामद कर लिया. मनसाही थाना पुलिस पीड़िता व आरोपित को बरामद कर बुधवार को नगर थाना लेकर पहुंची. इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन भी नगर थाने पहुंचे तथा थाने में ही अपहरण के आरोपित की पिटाई शुरू कर दी. हालांकि अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर पुलिस को थोड़ी सख्ती भी बरतनी पड़ी. इस दौरान पुलिस ने थाने का गेट बंद कर हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनसाही थाना क्षेत्र बीते मंगलवार को पीड़िता के परिजनों व स्थानीय लोगों ने आगजनी करते हुए कटिहार-मनिहारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. इसके बाद मौके पर पहुंचे कटिहार एसडीपीओ लाल बाबू यादव, एसडीओ नीरज कुमार ने अपहृता को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया था. इधर एसडीपीओ के निर्देश पर मनसाही पुलिस अपहृता को बरामद करने में लगी थी. इस बीच मनसाही थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मालाहार में छापेमारी कर अपहृत नाबालिग युवती को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर नगर थाने लेकर पहुंचे.
पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
मनसाही थाना पुलिस अपहृता व अपहृणकर्ता को बरामद कर उसे नगर थाना लायी. इस बात की भनक लगते ही पीड़िता के परिजन अपने सहयोगियों के साथ नगर थाने पहुंचे तथा पुलिस कस्टडी में आरोपित को देखकर भड़क उठे. इसके बाद उन लोगों ने थाने में ही आरोपित की जमकर धुनाई शुरू कर दी. अचानक लोगों का उग्र रूप देख पुलिस बीच बचाव करने लगी, लेकिन पीड़ित पक्ष के लोग शांत नहीं हुए. इसके बाद पुलिस ने थाने का मुख्य गेट बंद कर पीड़िता के परिजनों से सख्ती से पेश आयी. यहां तक कि पीड़िता के परिजनों पर लाठी भी चार्ज किया, तब जाकर मामला शांत हुआ. इस बीच पुलिस ने पिटाई करने वालों को हिरासत में ले लिया.
कहते हैं नगर थानाध्यक्ष
इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी की बात पर पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे. इसके बाद आरोपित युवक को थाना परिसर में ही पीटने लगे, जिसे अंतत: समझा बुझाकर शांत कराया गया. लाठी चार्ज की बात से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस थोड़ी सख्ती बरतकर उनलोगों के गिरफ्त से आरोपित को छुड़ायी. फिलहाल हिरासत में लिये युवकों को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
समझाैता करने का डाल रहे थे दबाव
हरिप्रसाद गांव निवासी नाबालिग लड़की को गांव का ही निक्की भुइयां घर में ही ट्यूशन पढ़ाता था. इसी बीच टयूशन के समय 12 मार्च की दोपहर में लड़की को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की ने मनसाही थाने में आरोपित निक्की भुइयां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद आरोपित पक्ष के लोग लड़की के पिता पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे. समझौता नहीं करने पर उसका अपहरण कर लिये.
कैदी की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत को लेकर जांच टीम पहुंची मंडल कारा
पांच लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त, चार धराये
जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिला घायल
जीआरपी चौक पर घंटों लगा रहा जाम, लोग हुए परेशान
खगड़िया : दबंगों ने चोरी के आरोप में युवक को रस्सी से बांध कर पीटा
बेलदौर के पनसलवा गांव की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस
चोरी के झूठे इल्जाम में पंचायत लगाकर युवक की पिटाई करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज
आरोपितों में पनसलवा मुखिया पति भूषण कुमार व एक अन्य दबंग प्रदीप भगत शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >