मामला पोठिया ओपी क्षेत्र के खैरा पंचायत का
समेली : पोठिया ओपी क्षेत्र के खैरा पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अभय झा के घर पर मंगलवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की. इसमें मुखिया बाल-बाल बच गये. घटना के बाद से मुखिया समेत उनके परिजन दहशत में हैं.
फायरिंग करने वालों की पहचान सूरज झा व छोटू झा के रूप में हुई है. मुखिया ने बताया कि दोनों ने मिलकर चार चक्र गोली चलायी. घटना की जानकारी मुखिया श्री झा ने पोठिया ओपी अध्यक्ष अमित कुमार व बीडीओ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन को देकर जान माल की गुहार लगायी.
सूचना मिलते ही पोठिया ओपी अध्यक्ष अमित कुमार, सअनि प्रभाकर राय, बीडीओ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे. मुखिया ने बताया कि गांव के ही सूरज झा व छोटू झा पंचायत में चल रही योजनाओं को लेकर रंगदारी मांग रहे थे. रंगदारी नहीं देने के कारण उन्होंने जान से मारने की नियत से गोलीबारी की है. ग्रामीणों ने भी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. बीडीओ ने कहा की विधि व्यवस्था हर हाल में बनी रहेगी. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मुखिया अभय झा ने पोठिया ओपी में मामला दर्ज कराते हुए दो को नामजद अभियुक्त बनाया है. पोठिया ओपी अध्यक्ष ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है. बता दें कि पूर्व में भी समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत की मुखिया करुणा देवी और मिथलेश कुमार पर अपराधियों ने हवाई फायरिंग की थी.
नक्काशी इंडिया के कार्यक्रम से प्रभात खबर का कोई लेना-देना नहीं
दारोगा पुत्र को गोली मारने में पांच पर नामजद प्राथमिकी
दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़े
