रुपये नहीं मिलने पर पत्नी की कर दी हत्या

कुरसेला : मकान बनाने के लिए ससुराल से रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता की पति ने हत्या कर दी. बरारी ढाला निवासी विवाहिता की मां फल्गुनी देवी ने कुरसेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दामाद सोनू चौधरी को हत्या का आरोपित ठहराया है. थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के साथ शव पोस्टमार्टम कराने […]

कुरसेला : मकान बनाने के लिए ससुराल से रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता की पति ने हत्या कर दी. बरारी ढाला निवासी विवाहिता की मां फल्गुनी देवी ने कुरसेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दामाद सोनू चौधरी को हत्या का आरोपित ठहराया है. थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के साथ शव पोस्टमार्टम कराने के बाद निकट परिजनों को सौंप दिया है. हिरासत में लिये गये हत्या आरोपित पति को पुलिस नेरुपये नहीं मिलने…

न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. फल्गुनी देवी ने दर्ज करायी प्राथमिकी में केवल दामाद को हत्या का आरोपित बनाया है. बताया गया है कि दहेज के रूप में मकान बनाने के लिए ससुराल से रुपये नहीं मिलने से दामाद ने पत्नी की पीट कर व मानसिक प्रताड़ना देकर हत्या कर दी. हालांकि, पति ने पत्नी की मौत की वजह बीमार होना बताया है.
महिला की हत्या किस तरह की गयी. इस बात की पुख्ता जानकारी बाहर नहीं आ सकी है. आशंका जतायी जा रही है कि कई दिनों की बेरहमी से पिटाई से विवाहिता की मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद विवाहिता की मौत की सही जानकारी सामने आ सकेगी. थाना पुलिस कांड दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.
महिला छह माह की थी गर्भवती:
घटना मामले में विवाहिता के छह माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आयी है. घटना का दुखद पहलू यह है कि विवाहिता के मौत के साथ इनके कोख में पल रहा बच्चा भी काल का ग्रास बन गया. इसमें विवाहिता के साथ घटित घटना में एक साथ दो की मौत हो गयी. मां के पेट में पलनेवाला नन्हा दुनिया में आने से पहले मां के साथ खत्म हो गया.
मासूम बच्चियों से छिन गया मां की ममता:
विवाहिता की मौत बाद दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का ममता छिन गया है. दुर्भाग्य ने दो अबोध मासूमों को बेसहारा अनाथ बना दिया है. अनहोनी ने उन दोनों मासूमों से मां छीनने के साथ पिता को हत्या आरोप में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. कुरसेला बस्ती निवासी सोनू चौधरी का बरारी ढाला निवासी गोविंद चौधरी के पुत्री ऋषि कुमारी उर्फ सुनीता से शादी के बाद अशिंका (5) व अाराधना (3) दो पुत्री का जन्म हुआ था.
तीसरा संतान मां के कोख में पल रहा था. बताया जाता है कि परिवार के भरण-पोषण को लेकर सोनू दायित्व पूरा करने में असमर्थ बना रहता था. आर्थिक तंगी में पति-पत्नी व परिवार में कलह बना रहता था. कलह पर पत्नी की पति पिटाई कर जाता था.
बरारी ढाला निवासी मृतका की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मकान के लिए मांग रहा था पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >