कटिहार : शाखा प्रबंधक से डेढ़ लाख रुपये लूटे

संगम ग्रुप के शाखा प्रबंधक को पिस्तौल सटा तीन नकाबपोश अपराधियों की करतूत फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा-कोढ़ा सड़क पर फुलडोभी के पास की घटना फलका(कटिहार) : फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा-कोढ़ा सड़क पर शुक्रवार को करीब एक बजे दिन में अपराधियों ने संगम ग्रुप के शाखा प्रबंधक को पिस्तौल सटा डेढ़ लाख रुपये, मोबाइल […]

संगम ग्रुप के शाखा प्रबंधक को पिस्तौल सटा तीन नकाबपोश अपराधियों की करतूत

फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा-कोढ़ा सड़क पर फुलडोभी के पास की घटना
फलका(कटिहार) : फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा-कोढ़ा सड़क पर शुक्रवार को करीब एक बजे दिन में अपराधियों ने संगम ग्रुप के शाखा प्रबंधक को पिस्तौल सटा डेढ़ लाख रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया. शाखा प्रबंधक ऋण वसूली कर बाइक से लौट रहे थे. लूट की सूचना पाकर कुछ देर बाद ही एसडीपीओ लाल बाबू यादव, थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी. लूट के शिकार माइक्रोफाइनेंस कंपनी संगम कोढ़ा-बी के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि वह मोरसंडा गांव से करीब डेढ़ लाख रुपये
कटिहार : शाखा प्रबंधक…
ऋण वसूल कर बाइक से बैंक लौट रहे थे. मोरसंडा-कोढ़ा सड़क पर फुलडोभी गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर उनकी बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया. लूट के बाद सभी अपराधी मोरसंडा की तरफ भाग निकले. घटना के बाद शाखा प्रबंधक ने फलका थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा. बता दें कि एक दिसंबर को भी इसी जगह इसी प्रबंधक से तीन अपराधियों ने डेढ़ लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >