डेढ़ लाख की छिनतई

कदवा (कटिहार) : कदवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर में एक युवक से डेढ़ लाख रुपये की छिनतई की गयी. इससे संबंधित मामला कदवा थाने में दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर ग्राम निवासी मिथुन कुमार यादव ने कहा है कि वह निजी कंपनी में काम […]

कदवा (कटिहार) : कदवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर में एक युवक से डेढ़ लाख रुपये की छिनतई की गयी. इससे संबंधित मामला कदवा थाने में दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर ग्राम निवासी मिथुन कुमार यादव ने कहा है कि वह निजी कंपनी में काम करता है. काम के दौरान गुरुवार को थाना क्षेत्र के बसंतपुर में रुपये कलेक्शन कर शाखा बेलौरी पूर्णिया जा रहा था. उसके बैग में कलेक्शन के 150364 रुपये थे. जैसे ही वह गांव के एक बांस झाड़ी के पास पहुंचा, तो पीछे से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आये और मेरा रुपये वाला बैग छीनकर फरार हो गये. बता दें कि इस तरह की एक माह में यह दूसरी घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >