साहेबपुरकमाल : थाना क्षेत्र के सनहा काशीनाथपुर नवटोलिया गांव में स्कार्पियो की चपेट में आने से स्थानीय सुनील पासवान का चार वर्षीय पुत्र भोला कुमार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बच्चा अपने घर के समीप सड़क किनारे खेल रहा था. तभी सड़क से गुजर रही स्कार्पियो गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन तुरंत बच्चे को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहा था. परंतु डॉक्टर के पास पहुंचने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गयी. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.
स्काॅर्पियो की चपेट में आने से बालक की मौत
साहेबपुरकमाल : थाना क्षेत्र के सनहा काशीनाथपुर नवटोलिया गांव में स्कार्पियो की चपेट में आने से स्थानीय सुनील पासवान का चार वर्षीय पुत्र भोला कुमार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बच्चा अपने घर के समीप सड़क किनारे खेल रहा था. तभी सड़क से गुजर रही स्कार्पियो गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी, […]

घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.