गोबराही दियारा में युवक को गोलियों से भून डाला

कुरसेला (कटिहार) : गंगा पार गोबराही दियारा के दुर्गा स्थान टोला में सोमवार की रात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रात 9.30 बजे के करीब की है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. पत्नी […]

कुरसेला (कटिहार) : गंगा पार गोबराही दियारा के दुर्गा स्थान टोला में सोमवार की रात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रात 9.30 बजे के करीब की है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. पत्नी सोनी देवी ने बताया कि उसके पति नकुल महतो (34) पिता माली दास व बेटी विशाखा कुमारी के साथ शाम में कलाई खेत से लौट कर आये. वह चाचा सुशील महतो के जलाये गये अलाव के पास बैठे थे. इसी बीच आधा दर्जन की

गोबराही दियारा में…
संख्या में अपराधी आये और उनके पति को गोली मार दी. अपराधियों ने तीन गोली मारी. गोली लगने से उनके पति अलाव में ही गिर गये और उनकी वहीं पर मौत हो गयी. उसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये. उधर, सोनी देवी के आवेदन पर कुरसेला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें पांच लोगों को नामजद किया गया है. नामजद हत्यारोपितों में तीन बरारी थाना क्षेत्र के जोनियां और दो गोबराही दियारा के रहनेवाले हैं. युवक की हत्या के पीछे वर्चस्व स्थापित करना बताया जा रहा है.
घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया गया कि वहां युवक के बढ़ते वर्चस्व को लेकर उसकी हत्या की गयी. पुलिस थाने में युवक का अापराधिक रिकॉर्ड नहीं है. मृतक युवक को चार लड़कियां व एक लड़का हैं. सबसे बड़ी लड़की 11 साल की और सबसे छोटी लड़की एक वर्ष की है. दियारा में खेती कर युवक परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र नामजद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
आधा दर्जन अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोलियां
पत्नी के आवेदन पर कुरसेला
थाने में पांच नामजदों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >