कट्टे के साथ बाइकसवार युवक गिरफ्तार

आजमनगर : थाना क्षेत्र के माराडांगी में मंगलवार को पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में बिना नंबर की बाइक से आ रहे युवक की जांच की, तो उसके पास से लोडेड कट्टे बरामद हुआ. इसके बाद उक्त युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस कट्टे के साथ पकड़े गये युवक की कुंडली खंगाल […]

आजमनगर : थाना क्षेत्र के माराडांगी में मंगलवार को पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में बिना नंबर की बाइक से आ रहे युवक की जांच की, तो उसके पास से लोडेड कट्टे बरामद हुआ. इसके बाद उक्त युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस कट्टे के साथ पकड़े गये युवक की कुंडली खंगाल रही है. बारसोई इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. बंगाल के अपराधी से तार जुड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. आजमनगर थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि मंगलवार को गश्ती के दौरान उक्त युवक को लोडेड कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया. उसने पूछताछ में अपना नाम मो मासूम पिता नियाजुद्दीन छमना, थाना आजमनगर बताया है. उसके पास से बिना नंबर की एक बाइक भी जब्त की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >