बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल, बालिका वर्ग में हरियाणा ने जमाया कब्जा

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित छठे जूनियर नेशनल रिंग बाल चैंपियनशिप के आखिरी दिन खेले गये फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने बालिका वर्ग में खिताब अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में हरियाणा ने […]

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित छठे जूनियर नेशनल रिंग बाल चैंपियनशिप के आखिरी दिन खेले गये फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने बालिका वर्ग में खिताब अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में हरियाणा ने अपने खेल का जौहर दिखाया और क्रमशः उपविजेता एवं विजेता का खिताब अपने नाम किया. बालिका वर्ग में बिहार की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन के बदौलत रनरअप ट्रॉफी अपने नाम कर मेजबान बिहार को सम्मानपूर्ण सौगात दी. बालक वर्ग का फाइनल पश्चिम बंगाल ने जीता. इस मैच में पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 16-8 से हराया. दूसरे फाइनल मैच में बालिका वर्ग में हरियाणा ने बिहार को 12-4 से शिकस्त दी.

अतिथियों ने किया पुरस्कृत : मैचों की समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, प्रशिक्षु आइएएस रवि प्रकाश, डीपीआरओ बृजेश कुमार विकल, उपमहापौर मंजूर खान, टूर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव बबन कुमार झा, नेशनल रिंग बॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप गिरी, बिहार रिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ करूणेश कुमार एवं अध्यक्ष कुमार संजीत समेत विकास चंद्र ठाकुर ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को विनर एवं रनर ट्रॉफी प्रदान की.
वितरण समारोह के मौके पर बिहार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन चंद्रा, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, योगेश कुमार एवं मोनू कुमार, ध्रुव कुमार झा, अजय कुमार, ओम प्रकाश यादव, मनीष कुमार, अमरेंद्र नारायण झा, दिलीप कुमार साहब एवं मनोज सिंह समेत स्थानीय खेल प्रेमी एवं भाजपा नेता प्रमोद महतो, राम यादव, सूरज प्रकाश राय एवं सतीश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे.
देश भर से आयीं टीमें : राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों से कुल 23 टीमों ने हिस्सा लिया. इनमें बालिका वर्ग से 9 एवं बालक वर्ग से 14 टीमें शामिल रहीं. प्रतियोगिता में मेजबान बिहार पश्चिम बंगाल, ओड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, चंडीगढ़, असोम, झारखंड समेत कुल 19 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
बिहार की मेजबानी की हुई सराहना : रिंग बाॅल की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन में मेजबान बिहार एवं खास तौर पर कटिहार के खिलाड़ियों की बाहरी खिलाड़ियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि कटिहार में खेलने का अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा. विजेता एवं उपविजेता टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों ने बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी. इस मौके पर बालक विजेता टीम पश्चिम बंगाल के कैप्टन फिलिप एवं उपविजेता हरियाणा के कैप्टन अमरजीत ने यहां के आयोजन को निष्पक्ष एवं बेहतरीन बताया. विजेता बालिका टीम की कैप्टन रवीना एवं उपविजेता बिहार टीम की कैप्टन सोनाली कुमारी ने कटिहार के इस आयोजन को हर दृष्टि से बेहतरीन बताया एवं आगे भी यहां खेलने की इच्छा प्रकट की.
निष्पक्ष खेल में अहम रही रेफरी की भूमिका : इस आयोजन को बेहतरीन ढंग से संपन्न कराने में हरियाणा, महाराष्ट्र एवं असोम से आये राष्ट्रीय रेफरी अंकुश जयदीप, आसिफ, कुंदन, कैलाश, शहनाज एवं प्रतिमा की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >