उत्पाद विभाग व पुलिस ने की अलग-अलग कार्रवाई, 13 को किया गिरफ्तार

हृदयगंज में बीस लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार कटिहार : सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हृदयगंज में छापेमारी कर तीन लोगों को बीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. […]

हृदयगंज में बीस लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

कटिहार : सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हृदयगंज में छापेमारी कर तीन लोगों को बीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थाना पुलिस ने हृदयगंज में तीन व्यक्ति को बीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि हृदयगंज में छापेमारी कर तीन आरोपित वकील बांसफोड़, सोनु बांसफोड़, सुरेंद्र बांसफोड़ इमरजेंसी कॉलोनी निवासी को गिरफ्तार किया गया है. इनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
140 ट्रेटा पैक के साथ दो धराये: कटिहार. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपित को 140 ट्रेटा पैक शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नंबर कॉलोनी के समीप छापेमारी कर एक बुलेट पर सवार दो युवक को संदेह के आधार पर रोका. जब पुलिस ने उसके मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो उसके पास से 140 पीस ट्रेटा पैक शराब पुलिस ने बरामद किया.
शराब मिलने पर पुलिस ने अविलंब दोनों युवक को गिरफ्तार कर उनके बुलेट को जब्त कर लिया. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक नंबर कॉलोनी के समीप छापेमारी कर दो युवक चंदन कुमार चौधरी ड्राइवर टोला निवासी तथा चंदन कुमार पासवान लाल कोठी निवासी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कटिहार नगर थाना में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनको न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. आरोपित युवक बुलेट से शराब बेचने जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. छापेमारी अभियान में एसआइ नितेश कुमार, तथा सीआइटी के जवान मिथिलेश कुमार सहित नगर थाना के जवान शामिल थे.
दो शराब कारोबारी सहित आठ गिरफ्तार: कटिहार. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने मफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में छापेमारी कर अनिता देवी व नीरज कुमार को तीन लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने सहायक थाना क्षेत्र के मिड़चाईबाड़ी में छापेमारी कर अजीत कुमार सिंह को शराब पीने के आरोप में, हरिंगज चौक से ओमप्रकाश दास को, नगर थाना क्षेत्र के फसिया से तीन शराबी सीताराम पोद्दार, चंदन मंडल, और अर्जुन कुमार यादव को गिरफ्तार किया.
उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्पाद पुलिस व कोढ़ा थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया है. इसमें देवलाल सोरेन, मनोज कुमार हेम्ब्रम और रसिक लाल मरांडी शामिल हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस छापेमारी में इंद्रासन राम सहित अन्य उत्पाद पुलिस कर्मी शामिल थे.
बोले उत्पाद अधीक्षक
पश्चिम बंगाल नजदीक होने का फायदा शराब तस्कर उठा रहे हैं. प्रतिदिन उत्पाद विभाग स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर शराब कारोबारियों की धर-पकड़ की जा रही है. बड़े पैमाने पर शराब पीने व बेचने वाले लोग पकड़े जा रहे हैं. उत्पाद विभाग अवैध कारोबारियों के विरुद्ध और तेज अभियान करेगी.
अरुण कुमार मिश्रा, उत्पाद अधीक्षक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >