कटिहार : रामकंठू मध्य विद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी की शिकायत पर जिला बाल संरक्षण इकाई कटिहार की सहायक निदेशक के नेतृत्व में जांच टीम बुधवार को स्थलीय जांच के लिए पहुंची. पदाधिकारी ने विद्यालय तथा पीड़िता के आवास पर पहुंचकर उसका व उसके परिजनों का बयान लिया. बाल संरक्षण इकाई की पदाधिकारी के समक्ष पीड़िता व उसके माता पिता ने बताया कि शिक्षक त्रिभुवन सिंह हमेशा उसके साथ छेड़छाड़ करता था. शिक्षक बच्ची को धमकाया भी करता था. बाल संरक्षण इकाई ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दिया है.
जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी
कटिहार : रामकंठू मध्य विद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी की शिकायत पर जिला बाल संरक्षण इकाई कटिहार की सहायक निदेशक के नेतृत्व में जांच टीम बुधवार को स्थलीय जांच के लिए पहुंची. पदाधिकारी ने विद्यालय तथा पीड़िता के आवास पर पहुंचकर उसका व उसके परिजनों का बयान लिया. बाल संरक्षण इकाई की पदाधिकारी के […]

दोषी शिक्षक पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम
शहर के नया टोला स्थित राम कंठू मध्य विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने तत्काल जांच के आदेश दिये हैं. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक बेबी रानी व जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश चंद्र देव को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है. शिक्षक द्वारा इस तरह का कृत्य शर्मनाक है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है. डीएम ने कहा कि विद्यालय में गुड टच व बैड टच को लेकर जागरूकता फैलायी जायेगी. उन्होंने डीइओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को आचार संहिता के दायरे में लाने का निर्देश दें.