जिला पुलिस की कार्रवाई में 24 घंटे में 11 गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

कटिहार. पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला पुलिस की ओर से की गयी छापेमारी व कार्रवाई में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर कांड अजमानतीय वारंट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि शराब तस्कर, विक्रेता, एवं शराब के धंधे बाज के विरुद्ध छापेमारी कर पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब बरामद की है. चोरी के मामले में एक आरोपी, हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी तथा बलात्कार के मामले में आरोपी एक आरोपी एवं अन्य कांड में दो आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बाइक की टक्कर में एक घायल

कटिहार. मनसाही थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक चालक ने बुधवार को साइकिल सवार को टक्कर मार दिया. इससे साइकिल सवार घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल ने बताया कि वह काम कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी.

भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

कटिहार. प्राणपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्तेदारों में ही मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बुधवार को इलाजरत घायल अभिनंदन कुमार ने बताया कि उसके बड़े पापा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर उसे तथा उसकी मां सीमा देवी एवं बहन रति कुमारी को पीटकर घायल कर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

डीएस कॉलेज कटिहार में बीएड पाठ्यक्रम पर मंडराया संकट: बिना शिक्षकों के पांच विषयों की बांटी जा रही डिग्री, विवि प्रशासन की उदासीनता से मान्यता रद्द होने की कगार पर

शिलान्यास के दो साल बाद भी अधर में लटकी अमदाबाद-बंगाल सीमा सड़क: डेडलाइन बीते डेढ़ वर्ष हुए पूरे, महानंदा घाट जाने वाले राहगीर व सब्जी व्यवसायी बेहाल

कटिहार के दुर्गास्थान शनि मंदिर में शनिवार को उमड़ेगा आस्था का सैलाब: सुबह और शाम होगी भव्य सामूहिक आरती, पुजारी ने बताया पूजा का विशेष महत्व

कटिहार में गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न: आज 36 डिग्री तक जाएगा पारा, रविवार को तपेगा शहर; सोमवार से आंधी-पानी के साथ मिलेगी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें >