22 रुपये लीटर का केरोसिन 47 रुपये में बिक रहा

कटिहार : शहर के तीनगछिया मार्केटिंग यार्ड से दो पिकअप भान में 5000 लीटर केरोसिन बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने केरोसिन माफिया से पूछताछ कर उसके घर में छापेमारी कर 1900 लीटर केरोसिन जब्त किया था. गिरफ्तार आरोपित के अनुसार, वह महीनों से यह कार्य कर रहा था. […]

कटिहार : शहर के तीनगछिया मार्केटिंग यार्ड से दो पिकअप भान में 5000 लीटर केरोसिन बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने केरोसिन माफिया से पूछताछ कर उसके घर में छापेमारी कर 1900 लीटर केरोसिन जब्त किया था. गिरफ्तार आरोपित के अनुसार, वह महीनों से यह कार्य कर रहा था. पश्चिम बंगाल से बाया लाभा होते हुए केरोसिन कटिहार में लाकर उसकी कालाबाजारी करता था. रास्ते का खर्च काट कर आरोपित को एक लीटर में दो से तीन रुपये की बचत होती थी.

यानी पांच हजार लीटर में आरोपित को दस से लेकर पंद्रह हजार रुपये बच जाते थे. अगर पूरे महीने की बात की जाये तो एक महीने में वह दो खेप या फिर तीन खेप भी बंगाल से केरोसिन कटिहार लाकर बेचता था. सीजन व बाजार में माल खपत के अनुसार आरोपित पश्चिम बंगाल से तेल की खेप कटिहार लाकर बेचता था.

हालांकि 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की बात की जाती है, लेकिन अभी भी ऐसे कई गांव है, जहां बिजली नहीं पहुंची है. ऐसे गांवों के लोग आज भी अंधेरा छाने पर ढिबरी, लैंप फिर लालटेन जलाते हैं. उनके लिए केरोसिन खासा महत्व रखता है. इस कारण ब्लैक में भी वे लोग केरोसिन खरीदते हैं. ब्लैक में एक लीटर के लिए 45 से 47 रुपये लीटर खर्च करते हैं, जबकि केरोसिन का सरकारी दर तकरीबन 22 रुपये है. यानी केरोसिन डिपो या फिर डीलर के पास से तेल माफिया के पास केरासन पहुंचता है. उसका रेट 40 रुपये हो जाता है, जिसे तेल माफिया 5 से 7 रुपये लीटर का मुनाफा लेकर लोगों को बेच देते हैं.
मार्गदर्शन मांगा
राज्य सरकार के नये आदेश के अनुसार अंत्योदय, बीपीएल परिवार यानी खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों के अतिरिक्त शेष परिवारों के लिए ठेला वेंडर के माध्यम से केरोसिन उपलब्ध कराया जाना है. ठेला वेंडर को इस आदेश का अनुपालन करने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है. साथ ही इस नये आदेश से उत्पन्न स्थिति से विभाग को अवगत कराते हुए मार्गदर्शन की मांग भी की गयी है.
अभिनय भास्कर, जिला अापूर्ति पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >