वृद्ध के थैले से निकाल लिये 50 हजार रुपये

कटिहार : बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के थैले को काट कर अपराधियों ने 50 हजार रुपये निकाल लिये. घटना की जानकारी बैंक पदाधिकारी ने नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस बैंक पहुंची तथा मामले के अनुसंधान में जुट गयी. इधर, घटना की […]

कटिहार : बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के थैले को काट कर अपराधियों ने 50 हजार रुपये निकाल लिये. घटना की जानकारी बैंक पदाधिकारी ने नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस बैंक पहुंची तथा मामले के अनुसंधान में जुट गयी. इधर, घटना की बाबत पीड़ित कर्मी के लिखित शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी निवासी किशोरी मोहन झा सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा एमजी रोड की शाखा में 50000 रुपये जमा करने को गये थे. वह बैंक परिसर के अंदर कैश काउंटर में कतार में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे. उसी क्रम में शातिर अपराधियों ने उसके बैग को काटकर 50000 रुपये निकाल लिये. अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से वहां से निकलते बने.

कहते हैं थानाध्यक्ष
इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पीड़ित बैंक उपभोक्ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >