स्वच्छता दिवस के रूप में मना पीएम का जन्मदिन

भाजपाइयों ने सदर अस्पताल में की सफाई कुरसेला : रामपरी युगेश्वर इंटर कॉलेज कुरसेला में सोमवार को पूर्व मंत्री व प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष करुणेश्वर सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता कार्य में काॅलेज कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कालेज परिसर और आसपास जगहों की सफाई की. छात्र-छात्राओं ने झाड़ू के अलावा […]

भाजपाइयों ने सदर अस्पताल में की सफाई

कुरसेला : रामपरी युगेश्वर इंटर कॉलेज कुरसेला में सोमवार को पूर्व मंत्री व प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष करुणेश्वर सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता कार्य में काॅलेज कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कालेज परिसर और आसपास जगहों की सफाई की. छात्र-छात्राओं ने झाड़ू के अलावा दूसरे माध्यमों से सफाई की. सफाई कार्य के उपरांत पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता सभ्य समाज की पहचान है. साफ-सफाई को नित्य के दिनचर्या में शामिल कर फैलने वाले गंदगियों को दूर कर सकते है. स्वच्छता से मन शरीर स्वस्थ होगा और पर्यावरण प्रदूषित होने से बचेगा.
हर एक को स्वच्छता अपनाने की संकल्प लेनी होगी. तभी हम स्वच्छ भारत बनाने में सफल होंगे. उन्होंने कहा कि गंदगी और प्रदूषित वातावरण मानव जीवन पर बड़ा खतरा बन गया है. जिसके लिये पेड़ पौधे लगाकर सफाई अपना कर खतरों से बच सकते हैं. स्वच्छता से मन तन दोनों पवित्र होगा. श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं कॉलेज कर्मियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया. छात्र-छात्राओं ने भी स्वच्छता पर चर्चा कर विचारों को रखा. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो व्यास कुमार मंडल, प्रो डॉ अनंत मिश्रा, प्रो नवीन कुमार सिंह, प्रो अभय कुमार सिंह, प्रो प्रभाष मिश्रा, प्रो लालेश्वर झा, प्रो आदित्य प्रसाद सिंह, प्रो अतहर अंसारी, प्रखंड भाजपा महामंत्री पवन कुमार सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मचारी प्रधान सहायक प्रमोद कुमार सिंह, लेखापाल दीपक कुमार, लेखा लिपिक राज किशोर सिंह, मृगेंद्र प्रताप, धूव्र कुमार सिंह, चतुर्थ वर्गीय कर्मी दिनेश कुमार मंडल, अशोक मंडल, सुनील कुमार सिंह आदि ने भागीदारी निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >