डॉक्टर थे नदारद, कतार में लगे थे मरीज

कटिहार : सदर अस्पताल में गुरुवार को नौ बजे तक तक कई चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं पहुंचे थे. इससे मरीज घंटों कतार में लग कर उनका इंतजार करते रहे. कमरा संख्या 01, 04, 06 व 08 में चिकित्सक नौ बजे तक नहीं आये थे. हालांकि मरीज सुबह 6:00 बजे से ही कतार में लगे […]

कटिहार : सदर अस्पताल में गुरुवार को नौ बजे तक तक कई चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं पहुंचे थे. इससे मरीज घंटों कतार में लग कर उनका इंतजार करते रहे. कमरा संख्या 01, 04, 06 व 08 में चिकित्सक नौ बजे तक नहीं आये थे. हालांकि मरीज सुबह 6:00 बजे से ही कतार में लगे थे. कमरा संख्या एक में बढ़ती भीड़ को देखते कमरा संख्या 08 में प्रतिनियुक्त डाॅ एसएम ठाकुर को कमरा नंबर 01 में जाकर रोगियों को देखना पड़ा. अस्पताल में दंत चिकित्सक, एक्सरे, कालाजार, विभाग शल्य बाह्य विभाग,

चर्म एवं गुप्त रोग विभाग में भी चिकित्सक एवं कर्मी 9 बजे तक नहीं पहुंचे थे, जबकि शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक थी. इसमें महिलाओं रोगियों की संख्या अधिक थी. चांपी निवासी जहरूल हक ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से सदर अस्पताल में कमरा संख्या 08 के सामने चिकित्सक का इंतजार करते रहे, लेकिन अभी 9 बजे तक चिकित्सक नहीं आये हैं. हफलागंज की बीबी खातून ने कहा कि सुबह 7:00 बजे से आकर कतार में लगे हैं. लेकिन चिकित्सक नहीं हैं. सीमलिया निवासी नुजहत परवीन ने कहा कि सुबह 8:00 बजे से आकर कतार में खड़े हैं, लेकिन कमरा संख्या चार में कोई चिकित्सक नहीं हैं.

कहते हैं सिविल सर्जन : सिविल सर्जन डॉ बी के मिश्रा ने कहा कि अस्पताल का निरीक्षण कर सभी चिकित्सक व कर्मचारियों को हिदायत दी गयी है. प्रत्येक दिन के हिसाब से अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी का बंटवारा कर दिया गया है. सभी चिकित्सक को समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >