दो अलग-अलग ऑडियो वायरल मामले में दोनों एएसआइ सस्पेंड
कटिहार : जिले में दो अलग-अलग वायरल आॅडियो के मामले में एसपी ने संबंधित दोनों एएसआइ को सस्पेंड कर दिया है. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने मुफस्सिल थाने में पदस्थापित एक एएसआइ के ऑडियो वायरल होते ही उसे निलंबित कर दिया. साथ ही एक अन्य एएसआइ को शराबियों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई नहीं […]
कटिहार : जिले में दो अलग-अलग वायरल आॅडियो के मामले में एसपी ने संबंधित दोनों एएसआइ को सस्पेंड कर दिया है. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने मुफस्सिल थाने में पदस्थापित एक एएसआइ के ऑडियो वायरल होते ही उसे निलंबित कर दिया. साथ ही एक अन्य एएसआइ को शराबियों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में निलंबित कर दिया. मुफस्सिल थाने में पदस्थापित दो एएसआइ शिव कुमार सिंह व सूर्य माधव सिंह ने थाने में दर्ज दो अलग-अलग कांड में पीड़ित पक्ष के लोगों में से एक कांड में गिरफ्तारी करने तथा एक
अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं करने काे लेकर रुपये की डिमांड की थी. इसका ऑडियो वायरल होते ही एसपी डॉ सिद्धार्थ ने मामले की जांच कराने का आदेश दिया. कटिहार एसडीपीओ लाल बाबू यादव ने मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी. एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सूर्य माधव सिंह को निलंबित कर दिया.
शराब की सूचना मिलने पर नहीं की कार्रवाई : इधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन में खुलेआम शराब पीकर मारपीट करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने मुफस्सिल थाने के एएसआइ एचएन राम को उनके मोबाइल पर सूचित किया. एएसआइ ने हफलागंज में होने की बात कहते हुए आने में असमर्थता जतायी. उक्त मामले में एसपी ने कार्य में कोताही करने के आरोप में एएसआइ एचएन राम को निलंबित कर दिया.
बता दें कि मुफस्सिल थाने में पदस्थापित एएसआइ सूर्य माधव सिंह,
व एचएन राम का ऑडियो वायरल होते ही एसपी ने मामले में कटिहार एसडीपीओ लाल बाबू यादव को जांच का आदेश दिया. एसडीपीओ ने उक्त मामले में जांच कर जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी. बताते चलें कि सूर्य माधव सिंह ने थाना में दर्ज कांड 49\\17 के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पीड़ित से पैसे की मांग की थी. तथा एचएन राम ने दलन पंचायत में शराब पीकर हंगामा की सूचना पर भी कार्रवाई नहीं की थी.