कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक पर छापेमारी कर एक पल्सर बाइक से 10.500 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना अध्यक्ष कुंदन सिंह के निर्देश पर नगर थाना पुलिस संतोषी कॉलोनी की ओर पेट्रोलिंग में थी. इसी दौरान एक बाइक की पुलिस ने संदेह के आधार पर तलाशी ली तो गाड़ी से 10.500 लीटर विदेशी शराब बरामद किया जबकि आरोपी फरार होने में सफल रहा. थाना अध्यक्ष ने बताया कि बाइक के निबंधन के आधार पर स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
10.500 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपित फरार होने में रहा असफल
10.500 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपित फरार होने में रहा असफल
