कटिहार आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्री परिवहन में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्राधिकार में कटिहार रेल मंडल से अन्य रेल मंडल में कुल 14 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के 128 फेरों का परिचालन किया जायेगा. त्यौहारी भीड़ के दौरान मौजूदा नियमित ट्रेन के अतिरिक्त ये स्पेशल सेवाएं होली को देखते प्रदान की गयी है. फरवरी से होली स्पेशल ट्रेनों के रूप में 11 जोड़ी ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं. टाटानगर-कटिहार-टाटानगर,अगरतला-गुवाहाटी-अगरतला व किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज के बीच तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर-कटिहार 2 मार्च से 30 मार्च तक प्रति सोमवार को चलेगी. यह ट्रेन टाटानगर से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन कटिहार 07:30 बजे पहुंचेगी. वापसी में, स्पेशल ट्रेन संख्या 08182 कटिहार-टाटानगर 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रति मंगलवार को चलेगी. यह ट्रेन कटिहार से 10:30 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन टाटानगर 04:30 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 05-05 फेरों के लिए चलेंगी. इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 05628 अगरतला-गुवाहाटी 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रति गुरुवार को चलेगी. यह अगरतला से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन गुवाहाटी 09:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में स्पेशल ट्रेन संख्या 05627 गुवाहाटी-अगरतला 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रति शुक्रवार को चलेगी. यह गुवाहाटी से 13:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन अगरतला 04:25 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 04-04 फेरों के लिए चलेंगी. ट्रेन संख्या 05741 किशनगंज-लालकुआं 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रति गुरुवार को चलेगी. यह किशनगंज से 08:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन लालकुआं 15:40 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05742 लालकुआं-किशनगंज 6 मार्च से 27 मार्च तक प्रति शुक्रवार को चलेगी. यह लालकुआं से 20:40 बजे प्रस्थान करेगी. रविवार को किशनगंज 02:00 बजे पहुंचेगी. दोनों सेवाएं 04-04 फेरों के लिए चलेंगी. स्टेशन परिसर में सुरक्षा व यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का रखा जा रहा है ध्यान स्पेशल गैरेज ट्रेनों के परिचालन के अलावा, एनएफआर ने त्यौहारी मौसम के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को समायोजित करने के लिए इस ज़ोन के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के लिए और भी व्यापक कदम उठाए हैं. पीने के स्वच्छ पानी की उपलब्धता, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, प्लेटफॉर्मों व और सर्कुलेटिंग क्षेत्रों पर सिस्टमेटिक भीड़ प्रबंधन एवं सहायता केंद्र व अतिरिक्त ऑन-ग्राउंड कर्मियों के माध्यम से यात्रियों को सहयोग करने के लिए कई और व्यवस्थाएं की गई हैं. इन प्रयासों का उद्देश्य त्यौहारी भीड़ के दौरान यात्रियों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है. इन स्पेशल ट्रेनों का डिटेल्ड शेड्यूल, ठहराव और समय-सारणी आईआरसीटीटी के वेबसाइट और रेलवे पूछताछ काउंटर पर उपलब्ध है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के विवरणों की जांच कर लें और रेल टिकट सिर्फ़ अधिकृत माध्यमों से ही बुक करें. एनएफआर अपने पूरे नेटवर्क में कुशल, विश्वसनीय और यात्री-अनुकूल सेवाएं प्रदान करने को प्रतिबद्ध है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे
एनएफआर में होली स्पेशल ट्रेनों के 100 से अधिक फेरों का होगा परिचालन
एनएफआर में होली स्पेशल ट्रेनों के 100 से अधिक फेरों का होगा परिचालन
