KATIHAR स्कूटी से 100 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार जिला के पोठिया थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी के साथ कुल-100 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
कटिहार से नीरज की रिपोर्ट :
कटिहार जिला के पोठिया थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी के साथ कुल-100 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पोठिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूटी सवार दो व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर परिहार चौधरी बगीचा की ओर जा रहा है.उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पोठिया पुलिस बल के साथ परिहार चौधरी बगीचा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जांच के दौरान एक स्कूटी सवार दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा लिया. जब स्कूटी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 100 लीटर शराब बरामद किया.पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर सूरज कुमार मंडल पिता सुरेश मंडल, भंगहा थाना पोठिया, मनोहर साह पिता लक्ष्मी साह, महेशपुर थाना फलका दोनों जिला कटिहार निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.