कन्हैया कुमार ने स्पेशल जज के सामने किया सरेंडर, भरा पर्सनल बॉन्ड, क्या है मामला

Kanhaiya Kumar Surrenders: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में सोमवार को बेगूसराय की एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया. स्पेशल जज विवेक चंद्र वर्मा की अदालत ने 10-10 हजार रुपये के दो पर्सनल बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी.

Kanhaiya Kumar Surrenders: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सोमवार को बेगूसराय एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. यह सुनवाई स्पेशल जज विवेक चंद्र वर्मा की अदालत में हुई. कोर्ट में पेश होने के बाद उनकी ओर से जमानत की अर्जी दाखिल की गई. सुनवाई के दौरान अदालत ने कन्हैया कुमार की जमानत याचिका स्वीकार कर ली. कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये के दो पर्सनल बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया. तय शर्त पूरी होने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.

2019 लोकसभा चुनाव से जुड़ा है मामला

यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन से जुड़ा है. बछवाड़ा क्षेत्र के एक सेक्टर मजिस्ट्रेट ने इस मामले में बछवाड़ा थाना में कन्हैया कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

कन्हैया कुमार पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान रुदौली गांव के एक घर पर प्रचार से जुड़ा पोस्टर चिपकाया था. इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चार्जशीट के बाद कोर्ट ने लिया संज्ञान

पुलिस जांच पूरी होने के बाद कन्हैया कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई. इसके बाद कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया और उनकी अदालत में पेशी जरूरी हो गई. इस मामले में कन्हैया कुमार को पहले ही पुलिस स्तर पर जमानत मिल चुकी थी. लेकिन अदालत द्वारा संज्ञान लेने के बाद उनकी कोर्ट में मौजूदगी जरूरी थी. इसी वजह से उन्होंने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया और जमानत की प्रक्रिया पूरी की.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >