ईंधन संकट और पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं ने किया साइकिल का उपयोग

Kaimur News : साइकिल रैली और प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन संकट को देखते हुए साइकिल आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है.

Kaimur News: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर चैनपुर प्रखंड के लखमपुर विद्यालय परिसर में साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य लगातार बढ़ रहे यातायात, ईंधन संकट और पर्यावरण प्रदूषण के प्रति युवाओं को जागरूक करना था.

कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के विद्यार्थियों, युवाओं तथा बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. साइकिल रैली और प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन संकट को देखते हुए साइकिल आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है.

साइकिल चलाकर दिया जागरूकता का संदेश

वक्ताओं ने कहा कि विशेष रूप से युवाओं के लिए साइकिल एक पर्यावरण-अनुकूल, स्वास्थ्यवर्धक और किफायती यातायात का साधन है. कम दूरी की यात्रा में ईंधन चालित वाहनों के स्थान पर साइकिल का उपयोग कर प्रदूषण को कम किया जा सकता है तथा स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है.

प्रतियोगिता में कवि प्रथम व अंश द्वितीय स्थान पर

प्रतियोगिता में कवि कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया. वहीं अंश कुमार को द्वितीय स्थान के लिए 300 रुपये तथा सरोज कुमार को तृतीय स्थान के लिए 200 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया. कपिलदेव बिंद को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 100 रुपये देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्म कुमार यादव, विश्व पर्यावरण दिवस के जिला समन्वयक शिवम कुमार, राजेश कुमार, होरिला सिंह, ब्रह्म कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बक्सर में बड़ा रेल हादसा: चौसा स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी GRP

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >