बाइक की टक्कर से युवक घायल, ग्रामीणों ने चालक को जमकर पीटा

बेर्रा गांव के पास अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर

फोटो 7 अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ बेर्रा गांव के पास अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर मोहनिया शहर के स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेर्रा गांव के पास मंगलवार को एक बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे युवक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया व उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर लोगों को शांत कराया. घायलों में बेर्रा गांव निवासी स्वर्गीय वासुदेव पासवान के पुत्र अरविंद पासवान व बाइक चालक अकोढ़ी गांव निवासी राम प्यारे राम के पुत्र नीतीश कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, अरविंद किसी काम से सड़क किनारे जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया. दूसरी ओर, दुर्घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों द्वारा की गयी पिटाई से बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे व स्थिति को नियंत्रित किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ था, जबकि बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया था, जिससे वह भी घायल हो गया है. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है. फिलहाल किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है व उसे थाने ले आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >