कैमूर में एनएच-219 पर वाहन जांच के दौरान 6.83 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Kaimur News : चैनपुर में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को 6.83 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Kaimur News : थाना क्षेत्र के एनएच-219 पर अवखरा तिमोहानी के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 6.83 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदुरना गांव निवासी स्वर्गीय मदन सिंह के पुत्र भीम सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का किया प्रयास मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस शराब बरामदगी को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान हाटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. सशस्त्र बलों के सहयोग से पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

जींस की जेब से मिली 16 पुड़िया हेरोइन तलाशी के दौरान युवक की जींस पैंट की आगे वाली जेब से एक पन्नी बरामद हुई, जिसमें हेरोइन की 16 पुड़िया थीं. बरामद हेरोइन का कुल वजन 6.83 ग्राम बताया गया. वहीं, उसकी पीछे वाली जेब से 1310 रुपये भी बरामद हुए.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

पूछताछ में सत्येंद्र यादव से हेरोइन लेने की बात कही थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपने ही गांव के सत्येंद्र यादव से हेरोइन लेकर बेचने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

Also Read : तेंदुआ पहाड़ शिव मंदिर परिसर रोशनी से हुआ जगमग, नौ स्ट्रीट लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को मिली राहत

मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, पुलिस सत्येंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >